जागरूकता लेख विस्तार से

पद्मश्री डॉ। श्रीमती जनक पलटा मगिलियांग जी

01 नवंबर 2018   लिखित द्वारा डॉ। डॉ। सत्यपाल सिंह मीणा


इस लेख का हिस्सा


दोस्तों! मैं आपको परिचय करता हूँ, हमारे ग्रुप की सबसे सम्मानित सदस्या, पद्मश्री सम्मानित डॉ श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन जी से, जिन्हें हम प्यार से दीदी के नाम से जानते हैं| आप एक महान सामाजिक कार्यकर्ता, मानवीय मूल्यों की पैरोकार है। इंदौर जिले के सनावदिया गाँव में स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की संस्थापिका व निदेशिका है, जो कि गैर सरकारी संगठन है। आप ग्रामीण महिलाओं के बारली विकास संस्थान के पूर्व निदेशक भी है।, आपका जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था। आपने मास्टर डिग्री (एमए) की अंग्रेजी साहित्य में और राजनीति विज्ञान मे प्राप्त की है| राजनीतिक विज्ञान में एमफिल की और "जनजातीय और ग्रामीण महिलाओं के प्रशिक्षण के माध्यम से सस्टेनेबल डेवलपमेंट " में डॉक्टरेट की डिग्री (पीएचडी) प्राप्त की। आपने 26 वर्षों तक बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान के निदेशक के रूप में सेवा दी और इसी बरली संस्थान के निदेशक मंडल के संस्थापक निदेशक हैं और संस्थान के बोर्ड पिछले 32 वर्षों में सदस्य के रूप में सेवारत है। 

आपको मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 के मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से नवाज़ा है| आपकी अब तक की उपलब्धियां इस प्रकार हैं|

1. झाबुआ जिले के 302 गाँव नारुमुक्त

2. मध्य भारत का सब से बडा पहला सोलर किचन- 1998 में स्थापित किया

3. बरली संस्थान में निदेशिका रहते हुए हज़ारों बच्चियों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया, गाँवों में टॉयलेट्स बनवाये

4. सोलर कुकिंग से रोज़गार आत्मनिर्भरता

5. 2007 में ब्रैस्ट कैन्सर हुआ पर उसी के लिए एक सपोर्ट ग्रुप “ संगिनी” बना दिया

6. दुर्घटना में पति श्री जिम्मी मगिलिगन को खोया और उन्ही की याद में जिम्मी मगिलिगन सेंटर फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट स्थापित किया , होली पर ऑर्गेनिक कलर्स बनाने का प्रकल्प लाखों लीटर कलर न्बनाकर प्रकृति को सहेजती हैं

7.ऑर्गेनिक फार्मिग और फार्मर्स को सपोर्ट करने के लिए जैविक सेतु बनाया

8. देसी बीजों के लिए बीज बैंक की स्थापना

9. सोलर कुकिंग के लिए विश्व व्यापी अभियान चला रही हैं

10. एको फ्रेंडली जीवन जीना सीखाती हैं

11. सैकड़ों बच्चे इंटर्नशिप पर आते रहते हैं और एक अद्भुत अनुभव लेकर जाते हैं

12. नैतिक शिक्षा और आध्यात्म के लिए बहाई शिक्षाओं को फैलाती हैं विशव एकता और शांति के लिए कार्य कर रही हैं |

13. तालाब और जल स्त्रोत तथा वाटर हार्वेस्टिंग पर कार्य

14. महिलाओं के स्व -सहायता समूहों को प्रशिक्षण

15.पूरे प्रदेश के कॉलेज , युन्वेर्सिटी और स्कूल्स के बच्चों को सस्टेनेबल डेवेलपमेंट का प्रशिक्षण और प्रेरणा

16. यूनाइटेड नेशंस में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया|

दीदी का प्यार और आशीर्वाद सोच बदलो गाँव बदलो टीम के साथ यात्रा के समय से ही रहा है| दीदी आप हमारी प्रेरणा श्रोत हो और हमें आप पर गर्व है|